झुंझुनू

अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर डॉ पीतराम सिंह गोदारा सहित वृद्धजनों का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने किया सम्मान 

  नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने सम्मानित किया और उनके द्वारा चलाए जा रहे थाली में जूठन न छोड़ने और अन्न बचाओ अभियान की प्रशंसा की।
गुरुवार को महात्मा गांधी जयन्ती पर भारत सिरोमणी आल टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। जो इस अभियान की कामयाबी मे एक कदम ओर आगे बढने में मदद करेगा। समारोह में उपस्थित अधिकारियों व वृद्धजनों को अभियान से सम्बन्धित पोस्टर का वितरण किया गया। इस दौरान गोदारा ने कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं अभियान का सम्मान है। इस में आप सब भागीदार हैं। जिले के संस्था प्रधान, निजी विद्यालयों के संचालक, मदरसा संचालक, जिले व जिले से बाहर सेवा दे रहे शिक्षकों का सहयोग, समर्थन व प्रोत्साहन ही हमें कामयाबी की ओर ले जा रहा है। इसलिए दोनों सम्मान आप सबको समर्पित हैं। इसी प्रकार सहयोग, समर्थन व प्रोत्साहन बना रहा तो हम सब मिलकर जूठन की समस्या का निस्तारण करने में अवश्य कामयाब होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button