पाकुड़ में एसआईआर कार्य को लेकर निर्वाचन कर्मियों की बढ़ी सक्रियता, देर रात तक कार्यालय में जुटे रहे कर्मचारी
Election personnel in Pakur have stepped up their efforts regarding SIR (Systematic Information/Reporting) tasks, with staff remaining at the office until late into the night.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए पाकुड़ जिले में निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। इस कार्य की प्रगति की झलक इन दिनों विभिन्न प्रखंड एवं जिला कार्यालयों में देखने को मिल रही है। वही पाकुड़ प्रखण्ड कार्यालय की निर्वाचन शाखा में देर रात तक एसआईआर से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। बीते सोमवार को पाकुड़ प्रखण्ड कार्यालय स्थित निर्वाचन शाखा में देर रात तक कर्मियों को एसआईआर कार्य में व्यस्त देखा गया। सभी कर्मचारी आपसी समन्वय और सहयोग के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों को गति देने में लगे हुए थे। कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से कर्मियों के बीच लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान में बूथ लेवल सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी से लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी तक अपने-अपने स्तर से जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी तालमेल के साथ कार्यों की समीक्षा, प्रगति और निष्पादन सुनिश्चित करने में जुटे हैं। निर्वाचन विभाग का प्रयास है कि सरकार एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समयावधि के भीतर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सके। इसके लिए पाकुड़ जिले में निर्वाचन तंत्र की सक्रियता और कार्य के प्रति कर्मियों की प्रतिबद्धता साफ तौर पर दिखाई दे रही है।



