गोड्डा

लोकतांत्रिक मूल्यों की हो रही अनदेखी से कांग्रेस की बढ़ गई हैं ज़िम्मेदारी : के. राजू

गोड्डा में कांग्रेसियों के संगठन सृजन सह प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गोड्डा जिले में बुधवार को संगठन सृजन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज ज़िलों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड एवं नगर मंडल अध्यक्ष तथा पर्यवेक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने किया। बैठक में उपस्थित नेताओं और पदाधिकारियों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में रणनीतिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने एवं आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया गया। प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि “यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के पुनर्गठन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। हमारा लक्ष्य हर गांव, हर टोला और हर बूथ तक पार्टी की पकड़ मजबूत करना है। आज देश की राजनीति में लोकतांत्रिक मूल्यों की जिस तरह अनदेखी की जा रही है, ऐसे समय में कांग्रेस की भूमिका और ज़िम्मेदारी और भी बढ़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा से नहीं, बल्कि प्रशिक्षित रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा।”
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि “झारखंड की धरती पर कांग्रेस के पुनर्जागरण का दौर शुरू हो चुका है। हम सिर्फ संगठन खड़ा नहीं कर रहे, हम उम्मीद और बदलाव की नींव रख रहे हैं। हर कार्यकर्ता को नेतृत्व करने की क्षमता से लैस किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में कांग्रेस बूथ से लेकर विधानमंडल तक फिर से मजबूत होकर खड़ी हो सके। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि “यह अभियान मात्र एक संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कांग्रेस की जड़ों को गांव, पंचायत और हर घर तक मज़बूती से पहुंचाने का एक संकल्प है। कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, और उन्हें संगठित कर, अनुशासित कर और सशक्त कर ही हम एक मज़बूत विकल्प दे सकते हैं।”
बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक प्रदीप यादव पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, बादल पत्र लेख शहीद कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button