गोड्डा

गोड्डा के 23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट परीक्षा

दोनों पालियों में 15,952 अभ्यर्थी शामिल

 89.19 प्रतिशत रही पहली पाली में उपस्थिति
 दूसरी पाली में 93.22 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी जेटेट-2026 का रविवार को गोड्डा जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में समापन हो गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारू संचालन को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक के अभ्यर्थी शामिल हुए। जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली पाली में कुल 10,310 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9,196 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1,114 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहली पाली में 89.19 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं, दूसरी पाली में कुल 7,247 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,756 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस पाली में 491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 93.22 प्रतिशत रही। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 17,557 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 15,952 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस तरह जिले में दोनों पालियों की कुल उपस्थिति लगभग 90.86 प्रतिशत रही। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। साथ ही झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। प्रशासन के अनुसार, जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button