गोड्डा

पथरगामा-गोड्डा मुख्य सड़क जर्जर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा: पथरगामा को गोड्डा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गोड्डा से महागामा की ओर आने-जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत अति आवश्यक है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आवाजाही करते हैं। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। सोनारचक सापीन नदी पुल पर बड़ा बड़ा गड्ढा हो गया है और अक्सर छोटी मोटी दुर्घटना होती रहती है। इस संबंध में सोनारचक पंचायत के मुखिया कर्ण कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड प्रशासन को इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। वहीं, उप मुखिया अनिल यादव ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए प्रशासन को तत्काल अस्थायी उपाय करने चाहिए। किसी भी स्तर की सुविधा उपलब्ध हो, उसका उपयोग कर सड़क को चालू हालत में लाना जरूरी है।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि सरकार और संबंधित विभाग इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके और त्योहार शांति व सुरक्षा के साथ मनाया जा सके।
प्रखंड विकास पदाधिकारी  नितेश कुमार गौतम ने जानकारी दी कि सड़क की मरम्मत को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी को लिखित आवेदन भेजा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत कार्य कराने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button