
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत दैहर पंचायत के मॉर्निया* एवं बर्दाग के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 04 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मॉर्निया के जंगल मे जो खेती हुई थी उसका मुख्य तस्कर को चौपारण पुलिस के द्वारा दिनांक-11/02/26 को गिरफ्तार किया था जिसे कड़ाई से पूछताछ के क्रम में मॉर्निया में भीभीन्न क्षेत्रो में अफीम की खेती का exact लोकेशन प्राप्त हुआ । गिरफ्तारी की करवाई का फलाफल है कि इतने बड़े क्षेत्र में विनिष्टिकरण की करवाई की गई जो चौपारण पुलिस हज़ारीबाग की एक बड़ी उपलब्धि है। स्थल से
निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं जिसमें 1.10 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से अजित कुमार बिमल एसडीपीओ बरही सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण दिव्य प्रकाश बादल महतो कमरुद्दीन एवं सशत्र बल बनपाल सरवन कुमार एवं संटू कुमार शामिल थे।




