मेरठ

आस्ट्राखान स्टेट यूनिवर्सिटी रूस और एमआईईटी के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। रूस की प्रतिष्ठित आस्ट्राखान स्टेट यूनिवर्सिटी और एमआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मेरठ के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को सशक्त करने हेतु एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता एमआईईटी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल और यूनिवर्सिटी के रेक्टर आई. ए. अलेक्सीव द्वारा औपचारिक रूप से संपन्न हुआ।

इस साझेदारी के अंतर्गत दोनों संस्थान शिक्षकों, शोधकर्ताओं, छात्रों और पीएच.डी. स्कॉलर्स के आपसी आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं, शोध डेटा साझा करने, और एक-दूसरे की प्रयोगशालाओं तक पहुंच जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग करेंगे। साथ ही, संयुक्त शैक्षणिक प्रकाशन, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और डबल डिग्री जैसे संयुक्त कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।

पुनीत अग्रवाल ने इसे भारत और रूस के बीच शैक्षणिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, कैंपस डायरेक्टर डॉ. एस.के. सिंह एवं वाइस प्रेसीडेंट (अंतर्राष्ट्रीय संबंध) विभूति शंकर ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button