अमरोहा

अमरोहा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

मठ से लौट रही महिला की मौत, पति घायल; चालक हिरासत में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा : जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के चुचैला कलां में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया।बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मिलक निवासी मुनेश कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ हल्दौर स्थित बाबा के मठ पर प्रसाद चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे। चुचैला कलां कस्बे में पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक सुनीता को घसीटता हुआ करीब 100 मीटर तक ले गया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक की लापरवाही के विरोध में सड़क जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पति मुनेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button