मुरादाबाद
प्राधिकरण द्वारा बसपा नेता पूर्व चेयरमैन अमीनुद्दीन का मैरिज हॉल सील किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । विकास प्राधिकरण की टीम ने सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी में स्थित मुरादाबाद के पूर्व चेयरमैन अमीनुद्दीन के मैरिज हॉल मौसम पैलेस को सील कर दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि यह मैरिज हॉल बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाया गया था।
इस मैरिज हाल को प्राधिकरण द्वारा पहले भी सील किया जा चुका है लेकिन कुछ दिन बाद इसकी सील खोल दी गई थी। यह मैरिज हॉल मुरादाबाद नगर पालिका के चैयरमैन रहे बसपा नेता अमीनुद्दीन का है मुरादाबाद के नगर निगम बनने से पहले जब यह नगरपालिका थी तब अमीनुद्दीन इसके चैयरमैन थे।
बुधवार को इस मैरिज हाल में एक सगाई समारोह होना था। बंगला गांव निवासी तुषार दिवाकर ने बताया कि आज शाम को मौसम पैलेस में उसकी बहन की सगाई होनी थी।
कांठ से मेहमान आने वाले हैं हलवाई सुबह से ही आ चुके हैं। लेकिन आखिरी वक्त पर मैरिज हॉल सील कर दिया गया है। तुषार ने मैरिज हॉल मालिक से ऑप्शनल व्यवस्था करने को कहा है जिससे उसकी बहन की सगाई ठीक से हो सके।



