विधायक के निर्देश पर कांगलापहाड़ी गांव में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
On the instructions of the MLA, a new 25 KVA transformer was installed in Kangalapahari village.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड अन्तर्गत अभुवा पंचायत के ग्राम कांगलापहाड़ी में आखिरकार ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई। झारखण्ड विधानसभा चुनाव में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के निर्देश पर गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। लंबे समय से ट्रांसफार्मर के खराब रहने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में दिन बिताने पड़ रहे थे तथा बच्चों की पढ़ाई और किसानों के सिंचाई कार्यों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था। विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से शीघ्र कार्यवाही की मांग की थी। जिसके फलस्वरूप नया ट्रांसफार्मर लगने से अब पूरे गांव में फिर से रोशनी लौट आई है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके प्रयास से गांव में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हुई है, जिससे सभी को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रो स्टीफन मरांडी हमेशा जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम इमानदारी से करते हैं। कांगलापहाड़ी में नया ट्रांसफार्मर लगने से अब गांव में उजाला और उम्मीद दोनों लौट आए हैं।



