शामली

परचून दुकानदार से दस हजार का सामान लेकर रफूचक्कर हुआ दंपत्ति, मोहल्ले में चर्चा

 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

कांधला। कस्बे में ठगी की वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया। कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी स्थित मोहल्ला शेखजादगान निवासी बाबर राणा अपने ही मकान में परचून की दुकान चलाते हैं।पीडित दुकानदार के अनुसार दुकान पर एक महिला, पुरुष अपने एक बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर पहुंचे।दुकानदार के अनुसार, महिला और पुरुष ने उसे बातचीत में उलझाकर करीब दस हजार रुपये का घरेलू सामान निकलवा लिया। आरोपियों ने सारा सामान बाइक पर रख लिया और दुकान पर मौजूद स्कैनर से ऑनलाइन भुगतान करने का बहाना बनाते हुए यह कहकर चल दे कि आपके खाते में ऑनलाइन पैसे डाल दिए हैं। लेकिन जब दुकानदार ने अपने खाते की जांच की तो उसमें कोई भी रुपये नहीं आए।घटना का एहसास होते ही दुकानदार ने आसपास तलाश की, लेकिन महिला, पुरुष व उसके बच्चों का कहीं कोई पता नहीं चला। मामला दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।

कस्बे के कई लोगों का कहना है कि ऐसे ठग गिरोह आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर दुकानदारों को निशाना बना रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गिरोहों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। पद दुकानदार का कहना है कि उसकी प्रतिष्ठा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर कैद है जल्दी वह पुलिस से मदद लेगा। खबर लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदार ने थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button