बोकारो

सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमिताएं,सुधार नहीं होने पर आजसू निर्माण कार्य को बंद करवा देगा -दीपू अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखण्ड अंतर्गत देवी महतो कॉलेज मोड से महुवटांड़ (पेक) भाया डेगागढ़ -सियारी – मुंगेरंगामाटी जिसकी कुल लंबाई 31485 किलो मीटर) पथ का चोडीकरण एवं मजबूती करण कार्य हेतु पथ के आरोखन में पड़ने वाले भूमि के अनापत्ति प्रमाण निर्गत के संबंध में ग्राम सभा का आयोजन भलमारा, नावाडीह, बरई, पोखरिया, नारायणपुर, पेक,मुंगेरंगामाटी , इन पंचायत में संबंधित क्षेत्र के मुखिया, वनक्षेत्र पदाधिकारी,(खरपिटो, एवं बेरमो) पंचायत सचिव, राजस्व उपनिरीक्षक, वन अधिकार समिति (अध्यक्ष एवं सचिव) के उपस्थिति में ग्राम सभा कर के कार्य को किया जाना था परंतु इस कार्य में ठिकेदार बिल्कुल ठकेदार की तरह कार्य को किए जा रहा है।
संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि कार्य में पुल निर्माण में न ही लेवर को हैंड ग्लाफ्स न ही मिस्त्री को किसी प्रकार का ग्लाफाश की सुविधा दिए है मजदूरों के माथे में किसी प्रकार का कोई भी सेफ़्टी हेलमेट उपलब्ध नहीं करवाया गया है।
यहां तक कि लेवर को मजदूरी दर भी उचित नहीं दिया जा रहा है ऊपरघाट के ग्रामीण को बहला – फुसला के बेवकूफ बना के कार्य को किया जा रहा है । इसलिए जब तक उचित रूप से रेती ज़मीन का नापी कर नहीं लिया जाए काम को बंद ही रहने दिया जाए,

बरई पंचायत के बनकटवा युवा वार्ड प्रदीप महतो ने फोन से संपर्क कर पथ निर्माण के जेई आलोक जी से बात कर कहा कि इस रोड की उचित जांच कर ही कार्य को प्रारंभ करे चुकी नाली में साधारण छड़ और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है अन्यथा इस कार्य का विरोध कर कार्य को हमेशा बंद करवा दिया जाएगा जिसका जवाब देह आप होंगे । मौके में श्यामलाल महतो, कैलाश मंडल, नारायण महतो, परमेश्वर महतो मेघलाल महतो उपस्थित थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button