बरेली
जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक की
जिन गांव से सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही है उस गांव का भ्रमण कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में से एक है, जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जिन गांव से सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही है उस गांव का भ्रमण कर शिकायतों का निस्तारण अतिशीघ्र किया जाए।
समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि यदि शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण से असंतुष्ट है तो उसकी असंतुष्ट फीडबैक के साथ उसकी फोटो भी लगाई जाये।
बैठक में पाया कि दमखोदा में आवारा पशुओं की शिकायतें अधिक आ रही हैं जिस पर खण्ड विकास अधिकारी दमखोदा को शीघ्र शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद है !


