
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड । सावन माह के दूसरे सोमवार को हापुड़ जिले में बाबूगढ़ के छपकौली स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर श्री श्यामेश्वर महादेव पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी यहां भोले के भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लंबी लंबी लाइनों में लगते हुए दिखाई दिए शिव के भक्तों में जल और दुग्धाभिषेक करने के लिए काफी आस्था दिखाई दे रही है श्रद्धालु शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी मनोकामना पूर्ण करने की भी प्रार्थना कर रहे हैं । लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना को आते हैं । इस मंदिर का प्राचीन इतिहास रहा है।




