सिंगरौली

देवसर CHC की शर्मनाक तस्वीर

मंत्री जी के जिले में अस्पताल बना भूतिया बंगला, तड़पता रहा घायल, नदारद रहा स्टाफ!

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली जिले के देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में 31 दिसंबर की रात मानवता शर्मसार हो गई। जनपद गेट के पास घायल हुए दुकानदार रवि गुप्ता लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां न डॉक्टर मिले न नर्स। 108 और 112 एम्बुलेंस सेवाओं के दावों की हवा निकल गई और अस्पताल के कर्मचारी ‘परिवार आने पर ही इलाज’ की रट लगाते रहे। विडंबना देखिए कि जिले को मंत्री पद का प्रतिनिधित्व प्राप्त है, फिर भी स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। नए साल के जश्न में डूबा प्रशासन यह भूल गया कि मौत छुट्टियां नहीं मनाती। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जनता की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button