अमरोहा
अमरोहा में इनवर्टर बैटरी फटी:तीन लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर; घर का सामान जलकर खाक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा के मुरादाबादी गेट इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में इनवर्टर की बैटरी फटने से आग लग गई। हादसे में तीन लोग झुलस गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना उस समय हुई जब घर के सभी लोग सो रहे थे। इनवर्टर की वायरिंग में आग लगी और देखते ही देखते पास रखी बैटरी फट गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अब्दुल रहमान के मुताबिक, घर में शहजाद और शाजेब का परिवार रहता है। शाजेब की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। घटना के समय शहजाद की पत्नी, उनके दो बच्चे साहिल और अल्तमस तथा ससुर मंसूर घर पर थे। हादसे से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।



