हजारीबाग

दिगवार सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजन ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड पर चौक में शव रखकर किया जाम।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हजारीबाग का ट्रैफिक इलाका में शव को राख कर परिजनों ने किया अंबेडकर चौक उस समय अफरा-तफरी का केंद्र बन गया,जब बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर दी। मामल दारु थाना क्षेत्र के दिगवार से चण्डी स्थल के बीच मे सडक़ दुर्घटना में हुई मौत को लेकर है। जानकारी के अनुसार मृतक हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के बेहरी गांव निवासी बिट्टू कुमार की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। परिजनों का आरोप है कि बिट्टू कुमार की हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार,उन्हें किसी ने मुर्गा पार्टी के लिए बुलाया था। जिसके बाद अचानक यह सूचना मिली कि उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हालांकि,जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया,तो मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हुआ,जिससे आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने अंबेडकर चौक (डिस्ट्रिक्ट बोर्ड मोड़) को जाम कर दिया और निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। वहीं प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं उनकी धर्मपत्नी ने अंबेडकर चौक जाम करने के बाद कहा कि मेरे पति का हत्या हुआ है क्योंकि मेरे पति को कॉल कर के काल रविवार को चुरचू तरफ बुलाया गया था। और रात के करीब 10:00 थाना द्वारा हम लोगो के पास कॉल आता है और जानकारी देते हैं कि बिट्टू कुमार सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हूं और उनकी बॉडी म्रत्यु अवस्था मे पाया गया है। इस लिए पोस्टमार्टम होने के बाद हम लोग ने हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर शव को रखा के सड़क जाम करने काम किया और प्रशासन से हत्यारे को गिरफ्तार कर फांसी का सजा दे और सरकार द्वारा जो मुआवजा का मिलना चाहिए जल्द से जल्द मिले। और बिट्टू के जो बच्चे हैं उनके पालन पोषण के लिए मुआवजे राशि की भी मांग की भी मांग किये हैं। वंही दारू थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात 9:30 रात को सूचना प्राप्त हुआ कि दिगवार के चण्डी स्थान जाने वाले रास्ते मे एक सड़क दुर्घटना घटनास्थल लर ही मौत हो। सूचना पाकर दारू पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन के शिकायत कर रहेहैं की उनकी हत्या हुआ तो ये जाँच की विषय और प्रशासन जाँच कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button