खैरथल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल :अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने स्पष्ट शब्दों में कहा की ग्रेप थ्री की पाबंदी के चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी निर्माण कार्यों पर रोक पर संबंधित विभाग सख्ती से पालन करे।

जाट ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट के समीप नई अनाज मंडी गेट से नगर परिषद तक ठेकेदार द्वारा सड़क को खोद कर पटक देने व निर्माण कार्य चालू नहीं करने के विरोध में ज्ञापन देने आये राजन प्लाजा के बडी संख्या में आये दुकानदारों से स्पष्ट कहा की एनसीआर क्षेत्र में लगी पाबंदी का पालन करे जब तक पाबंदी रहेगी कोई भी किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा

इस दौरान व्यापारियों ने अवगत कराया की करीब पिछले एक पख़वाड़े से ठेकेदार द्वारा सड़क को खोद कर उसी हाल में छोड़ दिया गया है जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है!व्यापारियों ने अवगत कराया की शहर में पाबंदी के बाउजूद निर्माण कार्य हो रहे है जिस पर एडीएम ने कहा की वें अवगत कराये किस जगह पर कार्य हो रहा है एडीएम ने संबंधित विभागों को तुरंत निर्माण कार्य पर निगरानी रखने के निर्देश दिए

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button