हापुड़

दिल्ली रोड पर अखिलेश यादव के पोस्टर से सियासी हलचल, जांच की मांग

एसएसवी डिग्री कॉलेज के सामने लगे पोस्टर में जातिवाद से जुड़ी टिप्पणी, सपाइयों में नाराजगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के सामने बुधवार सुबह एक पोस्टर सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। पोस्टर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हंसते हुए तस्वीर लगाई गई है। तस्वीर के साथ जातिवाद से जुड़ी टिप्पणी किए जाने का आरोप है। पोस्टर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

सुबह सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की नजर जैसे ही इस पोस्टर पर पड़ी, मौके पर चर्चा शुरू हो गई। देखते ही देखते पोस्टर की तस्वीर और उसमें लिखी गई टिप्पणी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर इस पोस्टर को किसने लगाया और इसे किस स्थान पर तैयार या प्रकाशित कराया गया।

समाजवादी पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि , हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जातिवाद राजनीति को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं । हमारे अखिलेश यादव जी सभी जातियों का सम्मान करते हैं , सर्व समाज को साथ लेकर चलते हैं । भारतीय जनता पार्टी के लोगों का दिमाग खराब है । यह 2024 के रिजल्ट के बाद से घबराए हुए हैं । इन्हें पता है 2027 में बदलाव होने जा रहा है । जिन लोगों ने यह पोस्टर लगाए हैं , उन्हें पता होना चाहिए कि जब सरकार बदलती है तो ऐसा करने वालों को कोई बचाने वाला नहीं आता । यहां सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं । फुटेज के आधार पर जिन लोगों ने यह पोस्टर लगाए हैं , उनके खिलाफ मुकदमा लिखवाया जाएगा । अगर मुकदमा नहीं लिखा गया तो एस पी कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।

फिलहाल पोस्टर को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है और लोगों की नजर इस बात पर है कि जांच में इसके पीछे किसका नाम सामने आता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button