SAIL कनीय प्रबंधक परीक्षा-2026 को लेकर कुमार अमित ने इस्पात मंत्री को लिखा पत्र।
परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित कराने की किया मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) द्वारा 05 जुलाई 2026 को आयोजित कनीय प्रबंधक (Junior Manager) आंतरिक पदोन्नति परीक्षा-2026 का परिणाम अब तक घोषित नहीं होने पर भाजपा नेता एवं भारतीय उद्योग मजदूर संघ (BUMS) के महामंत्री कुमार अमित ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय इस्पात मंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
उन्होंने पत्र में कहा कि उक्त परीक्षा के दो माह बीत जाने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने से SAIL के बोकारो सहित सभी संयंत्रों में कार्यरत लगभग 8000 परीक्षार्थी कर्मचारियों में असमंजस, अनिश्चितता और प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर शंका उत्पन्न हो रही है। यह आंतरिक पदोन्नति परीक्षा सीधे कर्मचारियों के कैरियर ग्रोथ, मनोबल और कार्य-प्रेरणा से जुड़ी है। परिणाम में विलंब से न केवल कर्मचारियों के पदोन्नति के अवसर प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि SAIL की कार्यशैली, दक्षता, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से मांग की है कि परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र घोषित कराया जाए, विलंब के तकनीकी/प्रशासनिक कारणों की समीक्षा हो, सफल अभ्यर्थियों की पदोन्नति की समय-सीमा स्पष्ट की जाए एवं आगे के लिए परीक्षा कैलेंडर पूर्व में हीं निर्धारित कर उसे गम्भीरता पूर्वक लागू किया जाए। कुमार अमित ने कहा कि SAIL एक महारत्न कंपनी है और इसके कर्मचारियों का मनोबल ही कंपनी की उत्पादकता का आधार है।



