बोकारो

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर कसमार में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को कसमार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गररी, तेलमुंगा, कसमार ,सुरजुडीह,मंजुरा में हर्षोउल्लास के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस ए मोहम्मदी शोभा यात्रा निकाली गई। ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जुलूस- ए- मोहम्मदी शोभा यात्रा में मुख्यरूप से विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, मासूम अली रजा, मोबिन अंसारी ,शेखावत अंसारी, रिजवान अंसारी, रोज मोहम्मद अंसारी ,कौसर अंसारी,मोबिन अंसारी,अलटु अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे। जुलूस-ए- मोहम्मदी में लोग एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद प्रदान किया। पूर्व सदर शेखावत अंसारी ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म सन 570 ईस्वी में सऊदी अरब के मक्का शहर में हुआ था। उन्होंने लोगों को सच्चाई ,अमन, चैन ,भाईचारे और इंसानियत का रास्ता दिखाया। उनका संदेश था गरीबों की मदद करो और सबके साथ नेक इंसाफ करो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button