विधायक ने किया पुस्तकालय भवन का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत चपरी में नव निर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना व फीता काट कर किया।
उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय के उद्घाटन से चपरी सहित आस पास गांव के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।
गरीब बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह काफी ही उपयोगी सिद्ध होगा। बता दें कि यह भवन विधायक मद बनाया गया है। इस भवन में भवन के अलावे पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसे बनाने में 7 लाख 25 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडे, संजय रॉय, सचिन महतो ,टिंकू कुमार शर्मा, संदीप कुमार झारखंडी, बालेश्वर महतो विधायक के निजी सचिव संजय महतो,कुणाल कुमार, खगेंद्र महतो,महावीर महतो, नीलकंठ महतो,अंतलाल महतो, मनोज महतो,सुन्दर महतो, तिलक महतो,जयराम कुमार,प्रवीण रवानी , चिंतामन महतो, विशाल कुमार नंदलाल महतो जादू चरण महतो सहित ग्रामीण मौजूद थे।




