गोड्डा
राजाभीठा थाना में लंबी कांडों का निष्पादन तेज़, एसडीपीओ ने दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
राजाभीठा : जिले में अपराध नियंत्रण और न्याय सुनिश्चित करने के लिए एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने आज राजाभीठा थाना का दौरा किया। उन्होंने थाना प्रभारी को सभी लंबित और लंबी अवधि से चल रहे मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है और इससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और सभी मामलों की नियमित जांच सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।थाना प्रभारी ने सभी लंबित मामलों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी कांडों का निपटान किया जाएगा। इस दौरान एसडीपीओ ने कड़ी निगरानी और रिपोर्टिंग का भी पालन करने को कहा।



