मेरठ

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के अंतिम मुगल शासक थे: संगीत सोम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा मुखिया पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के अंतिम मुगल शासक थे और अब प्रदेश में मुगल शासन कभी नहीं आएगा। उनका पीडीए पाकिस्तान डेवलपमेंट अथारिटी है। इसका उद्देश्य यूपी के लोगों को जाति के नाम पर बांटना है।

सरधना में चल रहे बूढ़ा बाबू मेले में आयोजित खाटू श्याम संगीत कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा, यह सनातनियों का मेला है और जैसे चलता रहा है, वैसे ही चलता रहेगा। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में अब वह सरकार नहीं है, जो आतंकियों को छोड़ती थीं या तुष्टीकरण की राजनीति करती थीं। वर्तमान सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, अखिलेश के हाथ साधु-संतों पर लाठियां बरसाने से रंगे हुए हैं। ऐसे हाथों से बाबा का अभिषेक करना बाबा का अपमान होगा। उन्होंने अखिलेश यादव को सीजनल हिंदू बताते हुए कहा कि अगर हिंदू बनना है तो परमानेंट हिंदू बनें।

बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं। 2012 और 2017 में सरधना से बीजेपी के विधायक रहे हैं, लेकिन 2022 में सपा नेता अतुल प्रधान से हार गए। इस हार के बाद से संगीत सोम लगातार विवादों में बने हुए हैं। वह कभी किसी अधिकारी को धमकाते हुए नजर आते हैं तो कभी अपनी ही पार्टी के नेता से जुबानी जंग करते हुए दिखते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button