गोड्डा

गोड्डा कॉलेज में ‘Know Your Vote’ कार्यक्रम

युवाओं को मताधिकार और लोकतंत्र के प्रति किया गया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार के महत्व से जोड़ने के उद्देश्य से गोड्डा कॉलेज सभागार में विकसित भारत युवा संवाद के तहत ‘Know Your Vote’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेरा युवा भारत, गोड्डा के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और छात्राओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल और मेरा युवा भारत, गोड्डा के जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन उपस्थित रहे। इस दौरान युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित यूथ आइकॉन प्रीतम कुमार महतो ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवाओं को एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी दी। साथ ही मोबोक्रेसी बनाम डेमोक्रेसी, विदेशी प्रभाव, शासन परिवर्तन और भ्रामक सूचनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व विधायक अमित मंडल ने युवाओं से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसे विषयों को लेकर फैल रही भ्रांतियों से बचना जरूरी है। युवाओं को सही तथ्यों के आधार पर जागरूक होकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। वहीं, जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन ने कहा कि विकसित भारत युवा संवाद युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज के बेहतर निर्माण में योगदान देने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button