बरेली
डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा अंतरराष्ट्रीय व्यास सम्मान से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के अध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा को वैश्विक हिंदी संस्थान नीदरलैंड द्वारा हिंदी साहित्य का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व्यास सम्मान प्रदान किया गया है।
डॉ. मिश्रा को यह सम्मान हिंदी भाषा, साहित्य, शिक्षण पद्धति और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
वैश्विक हिंदी संस्थान नीदरलैंड, आचार्यकुल भारत और वागीश यूएई के संयुक्त तत्वावधान में 26 अगस्त 2026 को शारजाह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे शामिल नहीं हो सके। समारोह की संयोजक डॉ. आरती लोकेश के माध्यम से 27 अक्टूबर को पंजीकृत डाक से उन्हें सम्मान पत्र और 51 हजार रुपये का चेक प्राप्त हुआ।
सम्मान मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी मधुपेश, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवन पुत्र बादल, डॉ. महेश पांडेय बजरंग, डॉ. विपिन वार्ष्णेय, डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा, निरुपमा अग्रवाल, प्रो. एसपी मौर्य, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, वीसी दीक्षित, गंगाराम पाल, मोहन चंद्र पांडेय, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता और संजीव शंखधार सहित अन्य साहित्यकारों ने बधाई दी है।



