पाकुड़

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की प्रखण्ड स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

Block level executive of Jharkhand Mazdoor Sangh (Democratic) was formed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की पाकुड़ जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार, संथाल परगना प्रमंडल सदस्य कृष्णा कुमार यादव और शिला मुर्मू विशेष रूप से उपस्थित रहे। नई प्रखंड कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष – दौलत रविदास,उपाध्यक्ष – अंजू देवी, महामंत्री- दशरथ कुमार साहा, कार्यकारी अध्यक्ष -इंद्रदेव ठाकुर , संयुक्त मंत्री -सद्दाम हुसैन, कार्यालय मंत्री -राजकुमार रविदास, सहायक मंत्री – अविनाश ठाकुर, सदस्य -मुकेश ठाकुर, नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर यह शपथ ली कि वे झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और क्षेत्र के मजदूरों की आवाज़ बनकर उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button