शामली

बाग से आम और शीशम के पेड़ों की हरी शाखाएं काटने का आरोप

दिल्ली पुलिस कर्मी ने थाने में दी तहरीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला : क्षेत्र में एक बाग से आम और शीशम के पेड़ों की हरी-भरी मोटी शाखाएं काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिल्ली पुलिस कर्मी ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए थाना कांधला में तहरीर देकर नुकसान की भरपाई और संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के रेलवे मंडी निवासी एवं दिल्ली पुलिस में कार्यरत दीपक बालियान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कस्बे की पूर्वी दिशा में स्थित उनके आम के बाग से आम और शीशम के पेड़ों की हरी-भरी मोटी शाखाएं काटकर चोरी कर ली गई हैं।  उनके बाग के पड़ोस में स्थित दूसरे बाग को गांव भारसी निवासी राजेंद्र पुत्र बारूमल ने ठेके पर लिया हुआ है। आरोप है कि करीब दो दिन पहले राजेंद्र ने अपने साथी फरमान कांधला के साथ मिलकर उनके बाग की मेड़ पर लगे फलदार आम और शीशम के पेड़ों की मोटी शाखाएं काट लीं। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 तथा लागू वृक्ष संरक्षण संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button