JLKM का आंदोलन ऐलान JPSC-JSSCधांधली कीCBIजांच की मांग को लेकर2और4अगस्त को कार्यक्रम आयोजित
JLKM has announced a movement demanding a CBI inquiry into the irregularities surrounding JPSC and JSSC exams, with events scheduled for August 2 and 4.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चाJLKMने झारखंड लोक सेवा आयोगJPSCएवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSCकी विभिन्न परीक्षाओं में कथित धांधली की निष्पक्ष एवं न्यायोचित जाँच की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा की है।02 अगस्त2026,रविवार को इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय,जिला, प्रखंड,पंचायत एवं सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य मानी गई है।बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।वही04अगस्त 2026मंगलवार को सुबह11:00 बजे से शाम 05:00बजे तक झारखंड के सभी24जिला मुख्यालयों मेंJLKMद्वारा एकदिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।प्रदर्शन के माध्यम सेJPSCएवंJSSCमें हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं न्यायोचित जाँच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी।पार्टी के आला कमान जयराम कुमार महतो ने सभी केंद्रीय पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे दोनों कार्यक्रमों में समय पर उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।



