दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने फ्रेंडशिप डे पर खुद को बताया छात्र

युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

नई दिल्ली। फ्रेंडशिप डे पर राहुल गांधी ने देश के युवाओं को शुभकामनाएं दीं और खुद को एक विद्यार्थी बताया। इसके साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर युवाओं को डराने का आरोप लगाया। नीट पेपर लीक और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर राहुल गांधी सहित पूरे विपक्ष ने सरकार का कड़ा विरोध किया है।
फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के युवाओं के लिए एक खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने सभी को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं और लिखा कि वह आज भी खुद को एक छात्र ही मानते हैं और हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। राहुल गांधी ने दोस्ती को जिंदगी का सबसे अनमोल रिश्ता बताते हुए कहा कि प्यार, भरोसा और एक-दूसरे से सीखते रहना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, अभी भी एक विद्यार्थी हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं। आज का सबक आज मित्रता दिवस है। सभी को फ्रेंडशिप डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।” आपको बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी और पूरा विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने कई छात्रों और युवाओं से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी थीं।
सरकार युवाओं को डरा नहीं सकती-इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये दोनों देश के युवाओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये नेता भारत का बीता हुआ कल हैं और उन्हें सोचना चाहिए कि वे देश के आने वाले भविष्य के साथ कैसा विपक्ष ने दर्ज मामलों का किया विरोध
कांग्रेस नेता ने देश भर में कई युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराए जाने के लिए भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी जैसी बाकी विपक्षी पार्टियों ने भी अलग-अलग राज्यों में छात्रों पर दर्ज मुकदमों का कड़ा विरोध किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button