हजारीबाग

चरही थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ब्लू वैगनर से भरी मात्र में अंग्रेजी शराब जप्त किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चरही थाना के भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्लू रंग का वैगनार कार में विदेशी शराब लोडकर रामगढ से हजारीबाग की ओर आ रही है। निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से एन0एच-20 चरही घाटी यु०पी० मोड के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। रविवार को करीब 05.05 बजे वाहन चेकिंग के दौरान रामगढ़ की ओर से एक ब्लू रंग का वैगनार कार आते दिखाई दिया। वाहन चेकिंग देख ब्लू रंग का वैगनार कार के चालक के द्वारा गाडी पीछे ही रोककर गाडी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगें, गाडी घुमाने के क्रम में गाडी डिभाईडर से जाकर टकरा गई। वैगनार कार के चालक गाडी छोडकर बाहर निकलकर जंगल की ओर भागने लगें। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकडने का कोशिश किया गया परंतु जंगल-झाड का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा। जब कार को जांच किया गया तो देखा कि उक्त गाडी जिसका रजि0नं0-BR01AY-3065 हैं जिसका आगे से दाहिने की ओर क्षतिग्रस्त हैं। जिसके पीछे सीट एवं डिक्की में प्लास्टिक का बडा-बडा थैला लदा हुआ पाया गया है। काफी देर तक उक्त गाडी के चालक एवं मालिक का इंतजार किया परंतु गाडी के कोई दावेदार नही हुई। वैगनार गाडी का तलासी लिया। उक्त वैगनार कार रजि0नं0-BR01AY-3065 के पीछे सीट एवं डिक्की में प्लास्टिक का बडा-बडा थैला को खोलकर देखा गया तो 1. बैंगनी रंग का एक प्लास्टिक के थैले में 25 पीस 750 ML का BLENDERS PRIDE 2. ब्लू रंग का एक प्लास्टिक के थैले में 25 पीस 750 ML का BLENDERS PRIDE 3. ब्लू रंग का एक प्लास्टिक के थैले में 25 पीस 750 ML का ROYAL CHALLENGE 4. ब्लू रंग का एक प्लास्टिक के थैले में 25 पीस 750 ML. का ROYAL CHALLENGE, कुल 750 ML का 50 पीस BLENDERS PRIDE एवं कुल 750 ML का 50 पीस ROYAL CHALLENGE पाया गया। उक्त कुल 100 बोतल विदेशी शराब एवं वैगनार कार रजि0नं0-BR01AY-3065 को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर दो स्वंतत्र साक्षी आ0-868 अभय कुमार सिंह, आ0-350 गुलचन्द बेदिया दोनो चरही थाना जिला हजारीबाग के समक्ष जप्त किया गया। गश्तीदल में प्रभुनारायण राम पशुपती सिंह, अभय कुमार सिंह गुलचन्द वेदिया व गस्ती दाल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button