
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : पाण्डुतला टोल प्लाजा के मैनेजर वरूण प्रताप सिंह ने थाना गढी मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19 सितम्बर 2025 की रात पाण्डूतला टोल प्लाजा मे 8:15 बजे करीब मुकेश सैय्याम, रंजीत साहू, सुदर्शन धुर्वे और संतोष धुर्वे अपने ओवर लोड 02 ट्रकों को लेकर टोल प्लाजा पर पहुँचे जहां ट्रकों का ओवरलोड चार्ज को लेकर आरोपियों ने टोल कर्मचारियों से विवाद और गालीगलौच कर अधूरा पैमेन्ट कर ट्रकों को टोल से आगे निकाल लिया।
इसके बाद, रात करीब 11:00 बजे रंजीत साहू अपने अन्य करीब 11 साथियों के साथ टोल प्लाजा लौटा। सभी ने चेहरे पर मास्क पहन रखे थे और हाथों में लाठी-डंडे लिए थे। आते ही आरोपियों ने टोल बूथों पर जमकर तोड़फोड़ की। काँच, कम्प्यूटर सिस्टम, कैमरे और टोल प्लाजा की बुलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त कर कर दिया। टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बूथ में रखे ₹1,13,400/- नगद राशि और 2 मोबाइल फोन भी लूट लिये । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गढी मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता के चलते पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्शकांत शुक्ला एसडीओपी बैहर करणदीप सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गढी भूपेन्द्र पन्द्रों की पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं लूटे गये रूपयों की बरामदगी मे सफलता प्राप्त की हैl
पुलिस टीम ने टोल प्लाजा व आसपास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारियां कीं। गठित पुलिस टीम ने घटना के मुख्य साजिश कर्ता रंजीत साहू को राजनांदगांव (छ.ग.) से गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि पाण्डूतला टोल पर ट्रक पर ओवरलोड चार्ज लगाए जाने को लेकर, टोल कर्मचारियों से विवाद किए और अधूरा भुगतान करके वहां से चले गए। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक रंजीत साहू और संतोष धुर्वे ने करीब 11 साथियों को इकट्ठा कर टोल प्लाजा में तोड़फोड़ व लूट की साज़िश रची और उसी योजना के अनुसार घटना को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹98,000/- नगद तथा 2 मोबाइल फोन एवं घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद ।
उल्लेखनीय भूमिका :-
थाना प्रभारी गढी निरी. भूपेन्द्र पन्द्रो, उनि सुनील घावरी, उनि योगेश कुमरे, प्र आर. गणेश मरावी, आर. नागवेन्द्र पान्डेय, आर. अवधेश कुशवाहा, आर मोहित यादव, आर शुभम सैन, आर. नितेश श्रीनाग, आर. चमरू सिंह मरावी।



