श्री श्री माल रोड सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा

कानपुर : श्री श्री माल रोड सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन एक नए स्थान पर होने जा रहा है। 1988 में शुरू हुई यह पूजा अब तक शहर में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती रही है। इस बार उत्सव 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नानाराव पार्क स्थित श्री श्याम महोत्सव स्थल पर आयोजित होगा। आपको बता दे कि कानपुर में श्री श्री माल रोड सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव की परंपरा करीब 37 वर्षों से चली आ रही है। 1988 में पाँच दोस्तों ने आरबीआई के सामने संतोषी माता मंदिर से इस पूजा की शुरुआत की थी। लगातार 25 साल वहीं पूजा होती रही। जगह की कमी के चलते 2013 में इसे हीरा पन्ना,माल रोड के मिर्जा डेकोरेटर्स गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया। जहाँ 12 साल तक भव्य आयोजन किया गया। लेकिन इस वर्ष पहली बार नगर निगम द्वारा नवनिर्मित श्री श्याम महोत्सव स्थल नानाराव पार्क में इसका आयोजन किया जाएगा। यह जगह शहर के बीचोंबीच होने की वजह से अधिक उपयुक्त मानी जा रही है। पूरे कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि पूजा से लेकर भोग तक की सभी परंपराएँ बंगाली ब्राह्मणों और रसोइयों द्वारा सम्पन्न की जाएंगी। आज इस बैठक में सुरेन्द्र गुप्ता,राजन ठाकुर,मनीष,मयंक,प्रियम,संजीत,



