उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
26 इंजीनियरों-कर्मचारियों पर गाज, 12 निलंबित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) योजनाओं के कार्यान्वयन में लेटलतीफी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव के निर्देश पर कुल 26 इंजीनियरों एवं कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न स्तर की दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। कार्रवाई के प्रमुख बिंदु12 इंजीनियर निलंबित इनमें अधिशासी अभियंता (Executive Engineers), सहायक अभियंता (Assistant Engineers) और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। 4 अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच के आदेश जारी।3 इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया।7 इंजीनियरों का तबादला कर दिया गया।यह कार्रवाई मुख्य रूप से पाइपलाइन बिछाने, ओवरहेड टैंक निर्माण, नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित न करने और पोर्टल पर गलत रिपोर्टिंग जैसी लापरवाहियों पर आधारित है।अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य सरकार हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने निलंबन आदेश जारी किए हैं।सरकार की इस सख्ती से हर घर नल के लक्ष्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।



