धर्मबरेली

श्री बांके बिहारी को सुंदर फूलों से सजा कर 56 भोग लगाया 

मेरे प्रभु फूलों में महक तुमसे तारों में चमक तुमसे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                       
बरेली : श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में श्री राधा रानी जी 56 भोग परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति द्वारा बांके बिहारी का फूल बंगला सजाया गया ,चारों तरफ पूरे मंदिर में फूलों की महक से मंदिर महक उठा, व फूलों की सजावट देखते ही बनती है ,श्री बांके बिहारी को छप्पन भोग भी लगाया गया काफी संख्या में मंदिर में काफी भीड़ रही, छप्पन भोग के अलावा वृंदावन से आए स्वामी श्री वरुण दास जी महाराज द्वारा भजन संध्या का  आयोजन किया गया। हजारों भक्तों ने इसका आनंद लिया श्री बांके बिहारी को छप्पन भोग लगाया गया व सभी को प्रसाद वितरण किया गया, सहयोग में भजन गायक जगदीश भाटिया, दिनेश तनेजा, दीपक भाटिया, राजीव भसीन, होशियार सिंह  अशोक गोयल ,विमल मेहरोत्रा, संजीव गुलाटी, दीपक अरोड़ा ,राकेश खन्ना, राम प्रकाश द्विवेदी, निर्मल विसरिया आदि का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button