
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। सोमवार को मटियारी भवन गौरीगंज जनपद अमेठी में जीएसटी संवाद को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एम एल सी गोविंद नारायण शुक्ल उर्फ राजाबाबू ने कपड़ा,चिकन,फार्मा,जनरल मर्चेंट के व्यापारी बंधुओं के साथ जी एस टी के संदर्भ में संवाद कर व्यापारी बंधुओं से घटे हुए जी एस टी दरों की जानकारी साझा की। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी दिया। व्यापारी और उपभोक्ता दोनों ही अत्यंत उत्साहित हैं। यह ऐतिहासिक सुधार न केवल व्यापार जगत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि आम जनता को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला , विषुव मिश्र,पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, व कई वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यवसायी गण उपस्थित रहें।


