उत्तरकाशी

बड़कोट पुलिस द्वारा 710 ग्राम चरस के साथ 2 तस्करों को किया गया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा अल्टो कार से चरस की तस्करी करते 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में अवैध नशे के सौदागरों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये गत रात्रि में बड़कोट,दुबाटा के पास से हरदयाल पुत्र हीरपाल चंद मठ ,पुरोला व प्रदीप पुत्र उपेंद्र ग्राम कुशला ,बडकोट थाना नाम के 2 तस्करों को अल्टो कार(UP 12Y 6244) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की गयी है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button