धर्मबरेली

संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य लाभ लिए हुए यज्ञ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी दी आहूतियाँ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना से मंगलवार को सुबह बरेली के सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेशचंद्र शर्मा और विद्वानों ने विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यह यज्ञ श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में महंत पंडित सुशील पाठक की देखरेख में संपन्न हुआ।
रोग नाश के लिए विशेष मंत्रों से हुई आहुतियां
सुबह सात बजे से शुरू हुए इस यज्ञ में नौ किलो विशेष हवन सामग्री के साथ रोग नाश और संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। यज्ञ पुरुष भगवान के समक्ष संत प्रेमानंद  के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी आहुति
इस अवसर पर हिंदू धर्म के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय से भी लोग शामिल हुए। एडवोकेट सोनी मलिक और उनके पति एम. मलिक ने भी यज्ञ में आहुति देकर संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।शहर के कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित कार्यक्रम में पंडित सुशील पाठक के साथ किशोरी दास, संजीव चौहान, पंडित सत्येंद्र शास्त्री, गिरिराज सिंह, संजीव मिश्रा, पत्रकार पंकज शर्मा, अशोक चौहान, पंडित विनोद शर्मा, दुष्यंत सिंह सोलंकी, शिवम गुप्ता, हरिकिशन शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, श्रीमती शेफाली चौहान, श्रीमती ममता सक्सेना, श्रीमती गुड्डी देवी, ओंकार सिंह, सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अजय अवस्थी, रिशिपाल उपाध्याय, राधेश्याम, नरेंद्र अग्निहोत्री, पंडित रामनिवास शर्मा, राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह सोलंकी, भगवानदास, राजकुमार और अभिषेक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button