हापुड़

रुपयों के लेनदेन में युवकों के दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल 

पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – रुपयों के लेनदेन को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में देर रात सड़क पर जमकर मारपीट हो गई । भीड़भाड़ वाले इलाके में दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई ,मारपीट। सरेराह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस जांच में जुट गई है । जबकि वहीं वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है । थाना नगर क्षेत्र के मजीदपुरा मोहल्ले का मामला।

जानकारी के अनुसार , हापुड़ नगर कोतवाली  क्षेत्र के मजीदपुरा मोहल्ले में देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर सड़क पर जमकर मारपीट हो गई । भीड़भाड़ वाले इलाके में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के युवकों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे और धक्का-मुक्की करते दिखाई दिए। पूरे इलाके में हंगामा और अफरातफरी मच गई जिससे कई लोग मौके पर जमा हो गए । सरेराह हुई इस मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और अब वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं । वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं , जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। वायरल वीडियो देखकर पुलिस सक्रिय हो गई है और नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष सड़क पर मारपीट करने लगे थे । दोनों पक्षों में से कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसबल भी तैनात किया गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button