पाकुड़
मेरा युवा भारत साहेबगंज के द्वारा जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
District level sports competition was organised by Mera Yuva Bharat Sahibganj.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार,माय भारत मेरा युवा भारत साहिबगंज के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता साहेबगंज प्रखंड के सिद्धों कान्हू स्टेडियम में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष,विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर,NSSके प्रशांत भारती उपस्थित रहे।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए लंबी कूद और पुरुष का400मीटर दौड़ का प्रतियोगिता कराया गया।महिलाओं के लिए रस्सी कूद,कबड्डी और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माई भारत के स्वयंसेवक चंदन कुमार और कौशर अंसारी एमटीएस राहुल यादव,विकास कुमार,राजीव कुमार,अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



