हेमन्त सरकार पर साधा निशाना, मंईया सम्मान नहीं, महिलाअपमान योजना – सुदेश महतो

एनपीटी,
रांची, मंईया सम्मान को लेकर आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह- पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बड़ हमला किया है। उन्होंने कहा है कि हेमन्त सरकार ने मंईया सम्मान योजना’ को ’महिला अपमान योजना’ बना दिया है। विधानसभा चुनाव के वक्त वोट बटोरने के लिए 56.61 लाख महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपया दे दिया गया था, लेकिन अब दस्तावेज और नियमों का हवाला देकर करीब पांच लाख महिलाओं का नाम काटा जा रहा है। इससे मातृशक्ति अपमानित महसूस कर रही है। इन महिलाओं के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है? पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आज पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की उत्तर छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक को सम्बोधित करते हुए महतो ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि हेमन्त सरकार की बेईमानी का पर्दाफाश जमीनी स्तर पर करे। बैठक को विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, संतोष महतो, विजय साहू, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, जिप सदस्य खुशबू कुमारी, यशोदा देवी, संगीता बारला आदि ने संबोधित किया। बैठक में उपप्रमुख रिंकी कुमारी, प्रियंका शर्मा, सुहानी एक्का, गीता सिन्हा, संजय मेहता, मंटू महतो, दिलीप दांगी, परमेश्वर महतो, दिलीप दांगी, काशीनाथ सिंह, टिकैत महतो, प्रमिला चौड़े, बबीता देवी, पारस सिंह आदि भी उपस्थित थे। सुदेश महतो ने ग्राम स्तर पर मातृ शक्ति को पार्टी से जोड़ने और जागरुक करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में आजसू की अहम भूमिका रही है। पंचायत चुनाव में पचास प्रतिशत महिला भागीदारी तथा स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए आजसू ने सरकार में रहकर क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया।



