अमरोहा
अमरोहा में उपजिलाधिकारियों का तबादला
मंडी धनौरा SDM को डिप्टी कलेक्टर बनाया, अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने उपजिलाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नौगावां तहसील सादात की एसडीएम सुनीता को डिप्टी कलेक्टर प्रथम की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें मंडी समिति अमरोहा के सभापति का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर तृतीय पुष्कर नाथ चौधरी को एसडीएम हसनपुर बनाया गया है। वे एसडीएम न्यायिक हसनपुर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। हसनपुर की एसडीएम विभा श्रीवास्तव को मंडी धनौरा का एसडीएम नियुक्त किया गया है। उन्हें मंडी धनौरा एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
मंडी धनौरा की एसडीएम चंद्रकांता को डिप्टी कलेक्टर तृतीय बनाया गया है। उन्हें डिप्टी कलेक्टर द्वितीय और चतुर्थ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।




