बेतुल
बैतूल पुलिस अधीक्षक की एक और बड़ी कार्रवाई खोमाई क्षेत्र में अवैध शराब का जखीरा पकड़ाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल खोमाई सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित शराब निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया गया। कलेक्टर बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा एमपी और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण संग्रहण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संयुक्त सर्च एवं नष्टीकरण की कार्यवाही की गई विशेष टीमों ने निर्धारित योजना के तहत विभिन्न सीमावर्ती ग्रामों एवं जंगल क्षेत्रों में दबिश दी।
अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण के कई ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। मौके से भारी मात्रा में महुआ लहान, अवैध कच्ची शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त 100 से अधिक ब्लैडर 70 केन एवं तीन हाथ भाटिया से तैयार की गई करीब 210 लीटर हाथ भट्टी शराब तथा 5400 किलोग्राम महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद महुआ लहान एवं निर्माण सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6 लाख रुपय आका गया जिससे अवैध शराब निर्माण की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन जिला आबकारी अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह चढार के निर्देशन पर
अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारण न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि यह आमजन के स्वास्थ्य एवं सामाजिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में सतत गश्त एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नजदीकी थाना या आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ भैंसदेही आबकारी व्रत प्रभारी पंकज लोखंडे अचलपुर निरक्षक आनंद काले सिराज गांव थाना निरीक्षक महेंद् गवयी फ्लाइंग एस्कॉर्ट निरीक्षक संतोष वायाल सी आशीष कुमरे थाना भैंसदेही एस आई रूपाली सोनडवले एस आई योगेंद्र आकाश जाधव सहित भैंसदेही सहित पुलिस थाना बाल एवं आबकारी स्टाफ के महत्वपूर्ण भूमिका रही




