गोड्डा
महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बलबड्डा : आज बलबड्डा थाना की ओर से महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अमित मार्की ने किया। कार्यक्रम का आयोजन रामसुंदर राम उच्च विद्यालय, बलबड्डा में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं।थाना प्रभारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर सुरक्षा के महत्व तथा महिला हेल्पलाइन नंबर (112, 1091, 181) की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या उत्पीड़न की घटना होने पर छात्राएँ तुरंत पुलिस की सहायता लें और डरें नहीं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना था।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मजरूल हक, अध्यक्ष प्रशांत कुमार, मुकेश, प्रवीण सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।




