लखनऊ

दशहरा-दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा

यूपीएसआरटीसी की एसी बसों में 10% तक कम होगा किराया

 

लखनऊ। निगम की सकल आय पर असर न पड़े। इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए विशेष काउंसिलिंग की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (वढरफळउ) ने वातानुकूलित बसों के किराए में की गई लगभग 10% की कमी को अग्रिम आदेशों तक जारी रखा है।

यात्रीओं को मिलेगी सुविधा

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया, योगी सरकार जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो, वातानुकूलित शयनयान जैसी सेवाओं पर लागू होगी। हालांकि, 01 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई वातानुकूलित बसों पर यह छूट लागू नहीं होगी।

निगम की आय और सेवाओं पर ध्यान

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि निगम की सकल आय पर असर न पड़े। इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए विशेष काउंसिलिंग की जाएगी।

किराया संरचना (वातानुकूलित बस सेवाएं)

3*2 बस सेवा झ्र ?1.45 प्रति किलोमीटर

2*2 बस सेवा झ्र ?1.60 प्रति किलोमीटर

हाई एंड (वोल्वो) बसें झ्र ?2.30 प्रति किलोमीटर

वातानुकूलित शयनयान झ्र ?2.10 प्रति किलोमीटर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button