बागपत

विजयादशमी पर आयोजित हुई विचार एवं काव्य गोष्ठी

अपने अन्दर बैठे रावण को दहन करने की आवश्यकता है- समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

छपरौली : विजयादशमी के पवित्र अवसर पर क्षेत्र के गाँव शबगा में ग्राम सेवा संगठन द्वारा आयोजित हुई विचार एवं काव्य गोष्ठी। कवियों और विचारों को पटका पहनाकर किया सम्मानित।

क्षेत्र के गाँव शबगा में राम अवतार वैष्णव के नेतृत्व में डायरेक्टर ओमपाल सिंह पवाँर के निवास स्थान पर ग्राम सेवा संगठन द्वारा विजयदशमी के पवित्र अवसर पर विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें वक्ताओं एवं कवियों ने समाज, राष्ट्र, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और सनातन वैदिक धर्म पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
कवि के रूप में समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने रामादल में यदि होते मानव तो राम अकेला रह जाता। लंका के उस धर्म युद्ध का सपना सारा ढ़ह जाता।, अरविन्द उपाध्याय ने मैं हूँ बरगद का पेड़, योगेन्द्र कुमार सरोहा ने मुझे लिखना सीखा दिया, मुझे पढ़ना सीखा दिया। भारतीय पवाँर ने यूँ ही नहीं हमनें यह पर्व मनाया है और सुनील कुमार आर्य ने तुम समय के रेत पर छोड़े चलो निशान आदि रचनाओं को प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित पर्यावरणविद् , समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा देश में रावण के लाखों पुतले जलाये जाते है; यदि व्यक्ति अपने अन्दर बैठे रावणों का दहन कर ले तो अच्छे नागरिकों का निर्माण हो सकता है। जो समाज व राष्ट्र के निर्माण में सहायक होंगे। ग्राम सेवा संगठन के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सरोहा ने कहा भारतवर्ष दुनियाँ का सबसे प्राचीन राष्ट्र है। योगीराज श्री कृष्ण व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से लेकर सभी ऋषि और महापुरुष माँ भारती की संतान है किसी को भारतवर्ष का पिता कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डायरेक्टर ओमपाल सिंह पवाँर ने कहा भारतीय संस्कृति व संस्कारों को पोषित करने लिए संस्कृत को बढावा देने एवं गीता के श्लोकों को कंठस्थ करके जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
विचार व काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कृषि विभाग के रिटायर डायरेक्टर ओमपाल सिंह पवाँर व संचालन एडवोकेट रविकुमार वैष्णव ने किया।
इस अवसर पर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार लूम्ब, अमित कुमार हुड्डा, स्वामी जितेन्द्र कुमार बली, मा० कुलदीप पवाँर, रवि शास्त्री, राम अवतार स्वामी, अरविन्द कुमार उपाध्याय, मनोज गिरि, अंजू चौधरी, तेज सिंह, लाल सिंह, प्रवीण, रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button