बेतुल
बैतूल निशुल्क नेत्र शिविर डॉ. मुळे अस्पताल मैं किया गया आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिस उम्र में व्यक्ति दूसरों पर आश्रित होते हैं उस उम्र वरिष्ठ नागरिक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य समाज में लोगों का संबल बन कर सेवा कार्य कर रहें हैं। वरिष्ठ नागरिक संगठन में सभी बुजुर्ग शामिल हैं फिर भी इनकी समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा देखते ही बनती है। आज सोमवार प्रात:11 बजे से विजन सेंटर डॉ.मुले अस्पताल के पीछे गंज में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए भोजन व आवास की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। नेत्र के क्षेत्र में संस्था विगत 28 वर्षो से निरंतर सेवा कार्य कर रही है।
कंबल, वितरण, भोजन प्रसादी व बुजुर्गों का सम्मान समारोह संपन्न
इसी तारतम्य में वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा विगत दिनों कांटावाड़ी ग्राम में सेवा एवं स्वास्थ्यि जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में आसपास के गेडढ़ाना, कालापानी,पाठई, बांका आदि ग्रामों के ग्रामीणों की सेवा करते हुए हवन, कन्या पूजन भंडारा किया गया। जिसमें 60 कंबल, उपयोगी वस्त्र 1080, 130 सत्साहित्य पत्रिकाओं का वितरण करते हुए चार सैंकड़ा से अधिक ग्रामीणों को भोजन, निशुल्क चिकित्सा शिविर में 40 रोगियों की जांच व दवा वितरण संस्था अध्यक्ष डॉ.शैला मुले द्वारा किया गया और नेत्र सहायक श्री गुप्ता ने मोतियाबिंद के 35 मरीजों की जांच कर निशुल्क ऑपरेशन के लिए 3 मरीज चिन्हित किए जिनको भोपाल सेवा सदन में जाकर आपरेशन कराया जाएगा। विगत बीस वर्षो से अधिक समय से नवरात्रि के अवसर पर इस तरह का सेवा कार्य करती आ रही है। साथ ही वृद्धजनों को का शाल, श्रीफल तिलक से सम्मानित किया गया। जिसमें 104 वर्षीय वयोवृद्ध श्रीमती सुशीला निगुर्णकर, 95 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकृष्ण गर्ग व शालिनी देशपांडे उल्लेखनीय हैं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।



