बरेली
मौलाना और उसके करीबियों ने आईएमसी की आड़ में खड़ा किया अवैध संपत्तियों का साम्राज्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मौलाना तौकीर और उसके करीबियों ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) की आड़ में अवैध संपत्तियों का साम्राज्य खड़ा कर रखा है। अब इन संपत्तियों पर प्रशासन की निगाह है। मौलाना के कुछ करीबियों की संपत्तियों पर बीडीए और नगर निगम का बुलडोजर चल सकता है। इस बीच मौलाना की ऐसी संपत्तियां चिह्नित की जा रही हैं, जिनका निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हुआ है।



