बरेली

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की दी गयी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा के निर्देशानुसार मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत हरविंदर कौर व शारीन जेंडर स्पेशलिस्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विकास खण्ड नवाबगंज में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खण्ड स्तर पर बच्चों की सुरक्षा के विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया। विद्यालय की छात्राओं को हरविंदर कौर एवं शारीन जेंडर स्पेशलिस्ट के द्वारा कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही महिला थाना द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी, जिसमें मुख्यतः 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन, 112-आपातकालीन सेवाएं, 1090-वूमेन पावर लाइन 101-फायर विग्रेड आदि महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी और बताया गया आत्मरक्षा करना सिखाएं, बेटियों को आत्मरक्षा करने का गुण जरूर सिखाएं। उन्हें मार्शल आर्ट्स, कराटे या किसी और तरह की कोई आत्मरक्षा की तकनीक सिखाएं। इन्हें सीखकर वे अपने आप को किसी भी खतरे से बचा सकती है। आत्मरक्षा से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा
कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन सपना पांडे व विद्यालय की अध्यापिका आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button