बाराबंकी
अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल शहाबपुर कमल पैलेस में सौरभ दास महाराज बने चैंपियन विजेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली कस्बा शहाबपुर स्थित कमल पैलेस में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल महोत्सव का गुरुवार को धूमधाम से समापन हुआ। बुधवार से शुरू हुए इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय गंगा इंफेक्ट एण्ड बिल्डर के एम डी अजय प्रताप सिंह मोनू भैया व रवि प्रताप सिंह ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “हार के बाद ही जीत की शुरुआत होती है। पहलवान हार से निराश न हों, बल्कि नई ऊर्जा के साथ दोबारा उतरें, सफलता निश्चित मिलेगी। पहलवानी ग्रामीणों की शान है और आज भी गांवों में सबसे प्रिय खेल है, इसलिए निरंतर अभ्यास बेहद आवश्यक है। दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। रेफरी गुड्डू गोरखपुर तथा कालू पहलवान उत्तराखंड की देखरेख में मुकाबले आयोजित हुए। अमर दास बाबा अयोध्या ने गोलू पहलवान जरवल को पटखनी दी। भूरा जम्मू-कश्मीरने बिल्ला राजस्थान को पराजित किया।
बादल राजस्थान और लकी थापा नेपाल ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज की। शिवांगी गोंडा ने हिमांशू यादव हरियाणा को मात दी। फौजी पहलवान रुड़की और मोहम्मद मोहसिन का मुकाबला बराबरी पर रहा। खुशी बनारसने सोनम रायबरेली को पटखनी दी।बाबा लाड़ी हनुमान गढ़ी, अयोध्या ने सोनू हरिद्वारपर जीत हासिल की। फाइनल में बाबा सौरभ दास हनुमान गढ़ी, अयोध्या और शमशेर हरियाणा के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में बाबा सौरभ दास ने शमशेर को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। दंगल के अंतिम दिन आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की विशेष निगरानी में सभी मुकाबले संपन्न कराए गए।
इस अवसर पर सौरभ दास महाराज (अयोध्या), तुषार जायसवाल, अभिषेक प्रधान, युवराज सिंह,अंशुमान सिंह, उत्तम सिंह, प्रशांत शुक्ला, कमल जायसवाल, हाजी सालिम अंसारी, विकास यादव, मनीष सिंह, जव्वाद खान, सौरभ मोर्य सहित भारी संख्या में दर्शक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



